नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को
कहा कि अयोध्या और दक्षिण कोरिया का प्राचीन जुड़़ाव है. यह भारत और पूर्वी
एशियाई देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत रिश्ते की आधारशिला है. दक्षिण
कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने अयोध्या में दिवाली के उत्सव में
हिस्सा लिया और क्वीन ‘हो’ स्मारक पर अपनी श्रद्धांजलि दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने अंग्रेजी और कोरियाई में ट्वीट किया,‘यह बेहद प्रसन्नता और गौरव की बात है कि कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला श्रीमती किम
जोंग सुक ने अयोध्या की यात्रा की और पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आयीं. भारत के लोग इसके लिए उनकी सराहना करते हैं.’
हरे रंग की साड़ी में किम ने यहां राम कथा पार्क में भव्य दीपोत्सव में
हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा , ‘ अयोध्या और दक्षिण
कोरिया का प्राचीन जुड़़ाव है. यह जुड़़ाव भारत और कोरिया गणराज्य के बीच
ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों की आधारशिला बनाता है. ’
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह सेना के जवानों के साथ बुधवार को दिवाली मनाएंगे और अपने अनुभवों की तस्वीरें साझा करेंगे. इसके साथ ही
पीएम मोदी बुधवार को केदारनाथ भी जांएगे.
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से दिवाली की शुभकामनाओं के जवाब में पीएम मोदी ने कहा,‘हर साल मैं अपने सीमावर्ती इलाके
में जाता हूं और अपने जवानों को हैरान करता हूं. इस साल भी बहादुर जवानों
के साथ मनाउंगा. उनके साथ वक्त गुजारना खास होता है.’
इज़राइल के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,‘इज़राइल के लोगों की ओर से, मैं
अपने प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं
देना चाहता हूं. रोशनी के इस चमकदार त्योहार से आपको खुशी और समृद्धि
मिले. हमें बेहद ख़ुशी होगी अगर आप इस ट्वीट का उत्तर, उस शहर के नाम से
दें जहां आप यह त्योहार मना रहे हैं.’
नई दिल्ली: देशभर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी इस साल भी दिवाली जवानों के साथ ही मनाएंगे. पीएम
नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह सेना के जवानों के साथ बुधवार को दिवाली मनाएंगे और अपने अनुभवों की तस्वीरें साझा करेंगे. इसके साथ ही पीएम
मोदी बुधवार को केदारनाथ भी जांएगे.
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से दिवाली की
शुभकामनाओं के जवाब में पीएम मोदी ने कहा,‘हर साल मैं अपने सीमावर्ती इलाके
में जाता हूं और अपने जवानों को हैरान करता हूं. इस साल भी बहादुर जवानों
के साथ मनाउंगा. उनके साथ वक्त गुजारना खास होता है.’
इज़राइल के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,‘इज़राइल के लोगों की ओर से, मैं
अपने प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं
देना चाहता हूं. रोशनी के इस चमकदार त्योहार से आपको खुशी और समृद्धि
मिले. हमें बेहद ख़ुशी होगी अगर आप इस ट्वीट का उत्तर, उस शहर के नाम से दें जहां आप यह त्योहार मना रहे हैं.’
पीएम मोदी नरेंद्र मोदी बुधवार को केदारनाथ भी जाएंगे जहां वह उच्च हिमालयी
क्षेत्र में स्थित बाबा केदार के धाम में पूजा अर्चना के साथ ही केदारपुरी
में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की भी समीक्षा करेंगे.
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री केदारनाथ सुबह करीब पौने दस बजे केदारनाथ पहुंचेंगे. उन्होंने बताया कि मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद वह केदारपुरी में चल रही पुनर्निर्माण परियोजनाओं
का निरीक्षण करेंगे . उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि केदारपुरी में चल रही परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराने के लिये मंदिर परिसर में बने अतिथि गृह में उन्हें एक वीडियो
भी दिखाया जायेगा . मुख्य सचिव ने बताया कि केदारपुरी पुनर्निर्माण
परियोजना कार्यों का प्रधानमंत्री ने पिछले साल अपने भ्रमण के दौरान
शिलान्यास किया था . केदारपुरी पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री की प्राथमिकता सूची में शामिल है
और वह समय—समय पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इन कार्यों की प्रगति की निगरानी करते रहते हैं . प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद से मोदी का यह
राज्य का दसवां दौरा है