Tuesday, October 9, 2018

हीं आपको भी तो नहीं मिला क्लोन फेसबुक अकाउंट का मैसेज, इसे इग्नोर करें क्योंकि ये फर्जी है

सोशल मीडिया पर रविवार को एक मैसेज तेजी से वायरल हुआ, जिसने फेसबुक यूजर्स को चिंता में डाल दिया। दरअसल, इस मैसेज में दावा किया गया कि 'आपके फेसबुक अकाउंट का क्लोन बना लिया गया है और उससे रिक्वेस्ट आ रही है।' इस मैसेज में इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को फॉरवर्ड करने की सलाह भी दी गई। 

दरअसल, हाल ही में फेसबुक ने 5 करोड़ यूजर्स का अकाउंट हैक होने की बात कही है, जिसके बाद से इस तरह का मैसेज वायरल हो रहा है। हालांकि हमारी पड़ताल में सामने आया कि हालिया डेटा ब्रीच का इस वायरल मैसेज से न ही कोई संबंध है और न ही किसी अकाउंट का क्लोन बनाया गया है।
कल मुझे आपकी तरफ से एक और फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसे मैंने नजरअंदाज कर दिया ताकि आप अपना अकाउंच चेक कर सकें। अपनी उंगली को इस मैसेज पर तब तक रखें जब तक फॉरवर्ड बटन न दिखें, उसके बाद इस मैसेज को उन सभी लोगों को फॉरवर्ड करें, जिन्हें आप करना चाहते हैं। मैंने सभी लोगों को कर दिया है। गुड लक!
  • ट्विटर पर कई यूजर्स ने इस मैसेज के स्क्रीनशॉट को शेयर किया और लोगों को अकाउंट क्लोनिंग को लेकर चेताया। लेकिन कई यूजर्स ने भी कहा कि ये फेक मैसेज है और इस तरह का कुछ हुआ ही नहीं।
  • फेसबुक अकाउंट क्लोन का मतलब होता है कि किसी दूसरे व्यक्ति ने आपकी फोटो, आपका नाम और आपकी सारी इन्फोर्मेशन चुराकर इसी नाम और फोटो के साथ दूसरा फेसबुक अकाउंट बना लिया।
  • पके ही नाम से कोई दूसरा अकाउंट भी बना है या फिर अकाउंट की क्लोनिंग हुई है या नहीं, ये पता करने के लिए फेसबुक पर अपने ही नाम से सर्च कीजिए।
    • फेसबुक अकाउंट क्लोन का मतलब होता है कि किसी दूसरे व्यक्ति ने आपकी फोटो, आपका नाम और आपकी सारी इन्फोर्मेशन चुराकर इसी नाम और फोटो के साथ दूसरा फेसबुक अकाउंट बना लिया। 
    • क्लोन हैकिंग से पूरी तरह अलग है। क्लोनिंग में एक ही नाम से एक डुप्लीकेट अकाउंट बनाया जाता है, जबकि हैकिंग में हैकर अकाउंट को एक्सेस कर सकता है।

No comments:

Post a Comment